लखनऊ में 6.4 किलो मार्फिन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:पिस्टल और कारतूस भी बरामद, 30 लाख से ज्यादा माल बरामद
लखनऊ में ANTF की टीम और दुबग्गा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जुहेल और अमजद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6.400 किलो संदिग्ध मार्फिन, एक पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा 16,170 रुपए नकद, छह मोबाइल फोन, एक स्कूटी और हुंडई वेन्यू कार भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, बरामद पदार्थ में 3.600 किलो सूखा पाउडर और 2.800 किलो पिंडी के आकार का गीला पदार्थ शामिल है। दोनों का कुल वजन 6.400 किलो है, जिसे मार्फिन बताया जा रहा है। मौके से काफी मात्रा में केमिकल और अन्य सामग्री भी मिली है। अंधे की चौकी क्षेत्र में हुई कार्रवाई यह कार्रवाई दुबग्गा थाना क्षेत्र की अंधे की चौकी के अंतर्गत की गई। ANTF लखनऊ टीम और दुबग्गा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के पास से बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)