डीएम ने 8 सामुदायिक शौचालयों पर केयरटेकर रखने को कहा:शामली के दो गांवों में फीकल स्लज मैनेजमेंट इकाई को मंजूरी, योजनाओं की समीक्षा की
शामली में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी आलोक यादव की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई। इसमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण, देखरेख और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और लंबित कार्यों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए जनपद को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने पर जोर दिया गया। डीएम ने श्रमिकों, अंत्योदय कार्डधारकों, पात्र गृहस्थी परिवारों, आपदा प्रभावित लाभार्थियों और दिव्यांगजनों का चिन्हीकरण कर उन्हें व्यक्तिगत शौचालय का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। आठ सामुदायिक शौचालयों पर केयरटेकर होंगे नियुक्त सामुदायिक शौचालयों के निर्माण और संचालन की समीक्षा के दौरान आठ सामुदायिक शौचालयों पर केयरटेकर नियुक्त करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ग्राम पंचायत किवाना और बुच्चाखेड़ी में फीकल स्लज मैनेजमेंट इकाई स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। दो प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट चालू रखने के निर्देश बैठक में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीडब्ल्यूएमयू) की स्थापना और संचालन पर भी चर्चा हुई। डीएम ने बाबरी और इस्सोपुरटील स्थित दोनों यूनिटों को क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। तीसरी यूनिट के निर्माण में आ रहे विवाद का स्थानीय स्तर पर समाधान कराकर निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा गया। आरआरसी संचालन में थर्ड पार्टी की मदद लेने पर चर्चा ग्राम पंचायतों में आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) के संचालन के लिए थर्ड पार्टी की मदद लेने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में चर्चा के बाद डीएम ने विभिन्न प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बृजेन्द्र शुक्ल, जिला पंचायत राज अधिकारी संदीप अग्रवाल, सभी खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)