लखनऊ में AAP छात्र विंग ने निकाली पद यात्रा:'वोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ' का नारा लगाया, प्रदेश अध्यक्ष बोले- वोट सुरक्षित रहना जरूरी
लखनऊ में रविवार को आम आदमी पार्टी के छात्र विंग ने ASAP (Association of Student for Alternative Politics) ने ट्रांसपोर्ट नगर में 'वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने पदयात्रा का नेतृत्व किया पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अनित रावत ने किया। इस दौरान छात्र-नौजवानों ने लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता सूची में पारदर्शिता, प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार को सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर करोड़ों लोगों के वोट करने के अधिकार को कमजोर करने का काम कर रही है। बोले- भाजपा चुनाव आयोग का सहारा ले रही आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले वोट जोड़ने और पात्र मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित करने की मंशा है। लोकतंत्र में हर नागरिक का वोट सुरक्षित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में चुनाव होने वाले होते हैं, वहां भाजपा चुनाव आयोग को सक्रिय कर देता है। निर्वाचन तंत्र को प्रभावित करने का आरोप लगाया आयोग चुनावी प्रक्रिया और निर्वाचन तंत्र को प्रभावित करने के लिए तरह-तरह के प्रोपेगेंडा और राजनीतिक हथकंडों का सहारा लेता है। मतदाताओं को उनके वोट के अधिकार से वंचित करने का कोई भी प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार का बदलाव पारदर्शी, निष्पक्ष और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत होना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)