सुल्तानपुर में बाइक शोरूम में लगी आग, बाइकें जलीं:धुआं निकलता देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप, नुकसान का आकलन बाकी

Oct 18, 2026 - 22:00
0
सुल्तानपुर में बाइक शोरूम में लगी आग, बाइकें जलीं:धुआं निकलता देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप, नुकसान का आकलन बाकी
सुल्तानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कामतागंज बाजार स्थित सुनील अभिषेक हीरो बाइक एजेंसी में रविवार रात करीब 8 बजे अचानक आग लग गई। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में 4 से 6 बाइकें आने की बात सामने आई है। कामतागंज बाजार के पूर्वी छोर पर स्थित एजेंसी में करीब 30 बाइकें मौजूद थीं। रविवार रात करीब 8 बजे एजेंसी से धुआं निकलता देख लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एजेंसी मालिक को दी। इसके बाद शटर खोला गया तो अंदर आग लगी हुई थी और धुआं भरा था। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति बंद कर दी। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, आग बुझने के बाद ही नुकसान और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने की कार्रवाई की गई। नुकसान और आग लगने के कारणों की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User