लखनऊ में AAP का प्रदर्शन,ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग:स्वास्थ्य भवन चौराहे पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लिया
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) का प्रदर्शन जारी है। स्वास्थ्य भवन चौराहे पर पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर विरोध जता रहे हैं। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य भवन चौराहे से विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। चौराहे पर पुलिस बल तैनात, प्रदर्शन जारी स्वास्थ्य भवन चौराहे पर प्रदर्शन के चलते पुलिस प्रशासन सतर्क है। कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। पुलिस प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास कर रही है। मौके पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। आम आदमी पार्टी का यह प्रदर्शन चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)