खेकड़ा अग्निकांड में तीसरे घायल युवक की भी मौत:मां-बेटी पहले ही गंवा चुकी थीं जान, दिल्ली में चल रहा था इलाज
बागपत के खेकड़ा में हुए अग्निकांड में घायल तीसरे युवक कपिल की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस हादसे में पहले ही व्यापारी अंकुर जैन की पत्नी स्वाति और बेटी अनन्या की जान जा चुकी थी। परिवार कपिल का शव लेने दिल्ली रवाना हो गया है। व्यापारी अंकुर जैन की हालत अभी भी गंभीर है। वह 70% जल गए थे और दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने 72 घंटे बाद सेहत की जानकारी देने को कहा है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। व्यापारी ने नवरात्रों के लिए कपूर और सामग्री मंगाई थी, जो गैलरी में समरसेबल के ऊपर रखी थी। आग भड़की और कुछ ही देर में दो सिलेंडर भी फट गए। अंकुर के माता-पिता, विनय जैन और पुष्पा जैन, घर पर ही सदमे में हैं। घटना के समय उनका बेटा स्कूल में था, जो वापस आकर मां और बहन के शवों को पहचान नहीं पाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)