लखनऊ में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल:विद्यार्थियों को आग बुझाने, प्राथमिक चिकित्सा; आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया
लखनऊ में सिविल डिफेंस लखनऊ कोर की ओर से चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र के नेतृत्व में ला मार्टिनियर बॉयज कॉलेज में फायर सेफ्टी और आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित की गई। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य ग्रे डोमिनिक मौजूद रहे। मॉक ड्रिल के दौरान विद्यार्थियों को आग बुझाने, भूकंप और युद्धकालीन आपात स्थिति में सायरन सुनकर सुरक्षित स्थान पर शरण लेने तथा प्राथमिक चिकित्सा का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों सुमित साहू, रजत द्विवेदी और राजेंद्र श्रीवास्तव ने सामान्य आग, केमिकल फायर और गैस सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाने के तरीके बताए। प्रशिक्षण के बाद कॉलेज के 16 विद्यार्थियों ने सीखे गए कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कंबल की मदद से केमिकल फायर बुझाने और बिना किसी उपकरण के स्ट्रेचर बनाकर घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का अभ्यास किया। इस दौरान डिप्टी चीफ वार्डन गुरुप्रीत सिंह सेठी, ऋतुराज रस्तोगी सहित अन्य वार्डन मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)