बुलंदशहर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी और यूपीआई धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए

Oct 14, 2026 - 21:55
0
बुलंदशहर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी और यूपीआई धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए
बुलंदशहर में राष्ट्रीय साइबर जागरूकता माह के तहत अमर सिंह डिग्री कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के निर्देशन में साइबर क्राइम सेल और साइबर थाना पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं व उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल और मैसेज, सोशल मीडिया से जुड़े अपराध, फर्जी वेबसाइट व लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने ऑनलाइन बैंकिंग और यूपीआई के जरिए होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के तरीके भी बताए। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी या व्यक्तिगत विवरण साझा नहीं करने की सलाह दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User