लखनऊ में अब तक डेंगू के 403 केस रिपोर्ट:सितंबर में सबसे ज्यादा केस, बच्चे भी तेजी हो रहे संक्रमित
लखनऊ में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से अक्टूबर तक 403 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सितंबर में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। KGMU, लोहिया संस्थान और बलरामपुर अस्पताल और सिविल अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाए गए हैं। इस बीच स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को डेंगू के 2 नए पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए है। इनमें एक मरीज चंदरनगर और दूसरा इंदिरानगर का है। 3 डेंगू संक्रमित बच्चों का सिविल अस्पताल में चल रहा इलाज लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.देवेश चंद्र पांडेय ने कहा कि बीते कुछ दिनों से डेंगू के केस लगातार सामने आ रहे है। मौजूदा समय डेंगू के पांच मरीज भर्ती है। हालांकि, सभी की हालत स्थिर है। इनमें 3 बच्चे और 2 पुरुष है। मंगलवार को दो नए मरीज भर्ती है। जबकि तीन पहले से भर्ती हैं। आंख के पीछे दर्द से कराह रहे मरीज डॉ.देवेश चंद्र पांडेय कहते है कि डेंगू संक्रमितों में बुखार के साथ सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। पर राहत की बात ये है कि शुरुआती इलाज के बाद मरीज को दवा से राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि डेंगू मरीजों के लिए 12 बेड रिजर्व किए गए है। इनमें पुरुष मरीजों को भर्ती किया जाना है। इसके अलावा 6 महिला मरीजों के लिए भी बेड रिजर्व किया गया है। साथ ही बच्चों के वार्ड में भी 5 बेड डेंगू के लिए रिजर्व किये गए है। बाढ़ और बरसात के बाद बढ़े मच्छर सीएमओ डॉ.एनबी सिंह के मुताबिक, बरसात के बाद जलभराव से मच्छरों की संख्या बढ़ी है। कूलर, गमलों और छतों पर रखे टायरों में जमा पानी में डेंगू का लार्वा पनप रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें फॉगिंग और लार्वा की जांच कर रही हैं। सेल्फ मेडिकेशन अवॉयड करे सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने लोगों से घरों के आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की है। उन्होंने पूरी बांह के कपड़े पहनने और मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी। बुखार होने पर खुद से दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर से संपर्क करने को कहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)