ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त:किशन कुमार लोधी लखनऊ महानगर और हीरा यादव वाराणसी के जिलाध्यक्ष नियुक्त
भारतीय जनता पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने मोर्चा के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। हीरा यादव को वाराणसी महानगर और गोविंद दास गुप्ता को वाराणसी जिला का जिलाध्यक्ष बनाया है। किशन कुमार लोधी को लखनऊ महानगर और दिनेश कुमार वर्मा को लखनऊ जिला का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्षों में कुर्मी, पाल, मौर्य, सैनी, शाक्य, कुशवाहा, राजभर, निषाद, यादव, लोधी सहित पिछड़े वर्ग की सभी जातियों को प्रतिनिधित्व दिया है। गोरखपुर महानगर में संषोष राजभर, गोरखपुर जिला में गणेश निषाद, देवरिया में रणविजय सिंह सैंधवार, बस्ती में दिनेश कुमार यादव, लालगंज में अंशू जायसवाल को ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पश्चिम क्षेत्र में रामपुर में रोहिताश्व मौर्य, मुरादाबाद में चंदर कुमार प्रजापति, मरादाबाद जिला में जीवन सिंह पाल और बागपत में शेर सिंह गुर्जर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)