लखनऊ में ABVP का विरोध प्रदर्शन:कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ भरी हुंकार , बोले - नेहा बोरा धूल विद्यार्थी परिषद आंधी है
लखनऊ विश्वविद्यालय गेट नंबर 3 पर एबीवीपी ( अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) का विरोध प्रदर्शन। रविवार को भगवा झंडे के साथ बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जमा हुए। दिल्ली में किए गए कॉकरोच जनता पार्टी और AISA समेत विभिन्न संगठनों के विरोध प्रदर्शन और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानिश कुमार के इस्तीफा की मांग को गैरकानूनी बताया। ‘लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमला नहीं सहेंगे’ प्रदर्शनकारी हाथ में प्ले कार्ड लेकर आए थे जिस पर लिखा था 'लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमला नहीं सहेंगे' 'कॉकरोच पार्टी मुर्दाबाद' । नारा लगा रहे थे 'तुम वामपंथ से तोड़ोगे , हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे'। गले में भगवा पट्टा डालकर और झंडा लेकर छात्र AISA कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोर को देश विरोधी बता रहे थे। ‘ABVP के सामने नेहा बोरा धूल है’ अर्पण कुशवाहा ने कहां की जो राष्ट्र विरोधी ताकतें दिल्ली में जमा हुई, आज हम उन ताकतों के खिलाफ एकत्रित हुए हैं। राष्ट्रवाद के खिलाफ नारा लगाने वाले, रिज्यूम चेंज करने के बात करने वाले और बांग्लादेश का उदाहरण देने वाले संगठनों को जवाब देने आए हैं। दिल्ली में जितने संगठन और लोग जमा हुए वह सीधे तौर पर राष्ट्र के खिलाफ खड़े थे। हमारे देश की जिम्मेदार और लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज हम लोग अराजक तत्वों के खिलाफ उठ खड़े हुए हैं। ABVP के सामने नेहा बोरा धूल हैं ,विद्यार्थी परिषद एक आंधी है। यह सब मौसमी मेंढक है हमारे सामने नहीं टिक पाएंगे। ‘ध्रुव राठी विदेश में भारत को कर रहा है बदनाम’ बुंदेलखंड से आए सूर्य प्रताप सेंगर ने कहा आज हर एक राष्ट्रवादी छात्र आक्रोशित है। AISA ने जिस तरह छात्र संगठन के नाम पर युवाओं और छात्रों को गुमराह किया है यह बेहद शर्मनाक है। हम लोग सभी देश विरोधी ताकतों के खिलाफ खड़े हैं। दिल्ली जंतर मंतर पर हमने देखा कि अभिजीत दीपके , ध्रुव राठी और नेहा बोरा राष्ट्र के खिलाफ खड़े थे। ध्रुव राठी ने पहले दिल्ली में माहौल खराब करने की कोशिश की उसके बाद विदेश में जाकर हमारी सरकार और राष्ट्र को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है ऐसे लोगों को हम बेनकाब कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)