बरेली से उड़ानों का समय बदलेगा:कोहरे और एयरपोर्ट की व्यस्तता के कारण एक घंटे तक बदल सकता है समय
बरेली एयरपोर्ट से उड़ानों की समय सारिणी बदलने की तैयारी है। सर्दियों में कोहरे और दूसरे शहरों के हवाई अड्डों की व्यस्तता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। नया शेड्यूल अगले सप्ताह से लागू हो सकता है। इसके लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को प्रस्ताव भेजा गया है। नई समय सारिणी में उड़ानों के समय में एक घंटे तक का बदलाव हो सकता है। अभी बरेली एयरपोर्ट से सप्ताह में तीन दिन बंगलूरू और दिल्ली, जबकि चार दिन नवी मुंबई और जेवर के लिए उड़ानें चलती हैं। सर्दियों में यात्रियों की संख्या कम होने और कोहरे से दृश्यता पर असर पड़ने की संभावना रहती है। उड़ानों को सही से चलाने के लिए यह बदलाव किया जा रहा है। दिल्ली, नवी मुंबई, जेवर और बंगलूरू एयरपोर्ट की व्यस्तता को भी नए शेड्यूल में ध्यान में रखा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)