लखनऊ में अधेड़ ने फंदे से लटककर सुसाइड किया:खेत जाने की बात कहकर निकला था, आम के बाग में मिला शव
लखनऊ में अधेड़ ने फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया। गांव के बाहर आम के बाग में उसका शव पेड़ में रस्सी के सहारे लटका मिला। राहगीरों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा करके शव परिवार को सौंप दिया। मृतक की पहचान राजेश (45) के रूप में हुई है। उसके परिवार में पत्नी बिट्टो, बेटा कैलाश और चार बेटियां हैं। परिजनों के मुताबिक, राजेश दोपहर में खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे। कुछ घंटे बाद गांव के लोगों से उनके फंदे पर लटके होने की सूचना मिली। माल इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि शव का पंचनामा कर परिवार को सौंप दिया गया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)