लखनऊ में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:ड्यूटी से घर लौट रहे थे, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
लखनऊ में सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लापरवाही से वाहन चला रहा था आरोपी चालक घटना पारा थाना क्षेत्र में नहरिया तिकुनिया मार्ग पर जयपुरिया मोड़ के पास की है। काकोरी थाना क्षेत्र के प्यारेपुर मौदा निवासी अतुल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बड़े भाई संदीप यादव (करीब 30 वर्ष) सोमवार रात करीब आठ बजे काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। वह नहरिया तिकुनिया मार्ग स्थित जयपुरिया मोड़ के पास पहुंचे थे। तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से घायल संदीप को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल पहुंचाया गया। पति-पत्नी के बीच चल रहा मुकदमा वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक संदीप की शादी करीब दस वर्ष पहले साहिलामऊ निवासी अंजू देवी से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बताया गया कि वैवाहिक विवाद के चलते करीब सात वर्ष से पति-पत्नी के बीच न्यायालय में मुकदमा चल रहा था और अंजू देवी मायके में रह रही थीं। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)