छोटे सरकार के नेतृत्व में 50 किमी साइकिल यात्रा:रामपुरखास में 50 किलोमीटर चली, भाजपा-अपना दल कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
प्रतापगढ़ के रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे छोटे सरकार यूथ ब्रिगेड ने करीब 50 किलोमीटर लंबी महापरिवर्तन साइकिल यात्रा निकाली। भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार के नेतृत्व में निकली यात्रा में भाजपा और अपना दल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान ‘नया संकल्प-नया नेतृत्व, नया रामपुरखास’ और ‘साइकिल चलेगी-परिवर्तन आएगा’ जैसे नारे लगाए गए। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ यात्रा रानीगंज कैथौला स्थित भाजपा कार्यालय से शुरू हुई। रास्ते में कई जगह समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। कुछ स्थानों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। साइकिल यात्रा रानीगंज कैथौला स्थित भाजपा कार्यालय से शुरू होकर विकास नगर, चुरी चौराहा, भटनी, लकुरी और बीजूमऊ पहुंची। इसके बाद यात्रा पूरे खैराक्षेमी, रामपुर बावली, मोठिन और जलेशरगंज होते हुए आगे बढ़ी। कार्यकर्ताओं ने रास्ते भर नए नेतृत्व और परिवर्तन का संदेश दिया।
50 किलोमीटर के रास्ते में हुआ स्वागत यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर समर्थकों ने साइकिल सवारों का स्वागत किया। कई जगह लोगों ने फूल बरसाए, जबकि कुछ स्थानों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा की गई। यात्रा में भाजपा और अपना दल से जुड़े बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। लालगंज समेत कई इलाकों से गुजरी यात्रा पुरवारा, असरही, लालगंज, वर्मा नगर और नया पुरवा मेढ़ावां से होकर गुजरी। इसके बाद साइकिल यात्रा वापस रानीगंज कैथौला स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची। यहां यात्रा का समापन किया गया। यात्रा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख लालगंज रमेश प्रताप सिंह, भाजपा रामपुर मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह, अमरेश पांडेय, चंदन पांडेय, भोला तिवारी, जीवन लाल वर्मा, सिद्धनाथ पासी, दिलीप सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह चौहान, सत्यम सिंह और संतराम वर्मा समेत भाजपा एवं अपना दल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)