लखनऊ में बॉन्ड डॉक्टरों की भूख हड़ताल:वेतन समानता मांग पर अड़े चिकित्सक, शासनादेश जारी होने तक आंदोलन जारी

Oct 20, 2026 - 13:36
0
लखनऊ में बॉन्ड डॉक्टरों की भूख हड़ताल:वेतन समानता मांग पर अड़े चिकित्सक, शासनादेश जारी होने तक आंदोलन जारी
लखनऊ में वेतन विसंगति के विरोध में आंदोलन कर रहे बॉन्ड चिकित्सकों ने मांगें पूरी होने तक सामूहिक भूख हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है। चिकित्सकों का कहना है कि जब तक सरकार वेतन समानता सुनिश्चित करने वाला शासनादेश जारी नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस करने वाले चिकित्सक दो वर्ष की अनिवार्य बॉन्ड सेवा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवाएं दे रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार, 2 सितंबर को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वेतन विसंगति दूर करने और शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया था। हालांकि, अब तक अंतिम शासनादेश जारी नहीं होने से चिकित्सकों का आंदोलन जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User