लखनऊ में बाढ़ में 6 दोस्त बहे, 1 की मौत:गोंडा के 10 गांव में बाढ़, 20 बीघा खेत नदी में समाए

Oct 07, 2026 - 07:24
0
लखनऊ में बाढ़ में 6 दोस्त बहे, 1 की मौत:गोंडा के 10 गांव में बाढ़, 20 बीघा खेत नदी में समाए
यूपी में पहाड़ों पर हुई बारिश से 10 नदियां उफान पर हैं। लखनऊ और सीतापुर समेत 7 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। गोंडा के 10 गांवों में अभी भी बाढ़ है। ब्योन्दा माझा, दत्तनगर और नकहरा गांव के चारों तरफ और अंदर बाढ़ का पानी है। लोगों के आने-जाने के लिए 50 से ज्यादा नावें लगाई हैं। बीते 24 घंटे में घाघरा और सरयू नदी में 20 बीघा से ज्यादा फसल और जमीन नदी में समा गई है। बस्ती में अटल आवासीय विद्यालय परिसर में मनोरमा नदी का पानी घुस गया है। इधर, लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर लगातार 8वें दिन बढ़ रहा है। फैजुल्लागंज इलाके के 40 हजार घरों में 5 से 6 फीट तक पानी भर गया है। लेटे हनुमानजी के गर्भगृह में करीब 13 फीट तक पानी भर गया है। लेटे हनुमानजी पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। 20 साल बाद पहली बार गर्भगृह को आम श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है। लखनऊ के इटौंजा में बाढ़ के पानी के तेज बहाव में 6 दोस्त बह गए। एक की मौत हो गई। 5 को बचा लिया गया। उन्नाव में दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। सोमवार देर शाम 8 जिलों में आंधी-बारिश हुई थी। बाराबंकी, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में ओले गिरे। आंधी से सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- बिहार और यूपी के ऊपर बारिश का नया सिस्टम बना है। बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही हैं। इसलिए यूपी के मौसम में बदलाव आया है। अब एक हफ्ते तक बारिश की संभावना है। ओले भी गिर सकते हैं। यूपी के 11 जिलों में बाढ़, 10 नदियां उफान पर; ग्राफिक से समझिए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User