लखनऊ में बाढ़... 40 हजार घर प्रभावित, 5 फीट पानी:लोग घरों में ताला लगाकर पलायन को मजबूर, सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण

Oct 06, 2026 - 08:39
0
लखनऊ में बाढ़... 40 हजार घर प्रभावित, 5 फीट पानी:लोग घरों में ताला लगाकर पलायन को मजबूर, सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण
लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ से हालात गंभीर हैं। करीब 40 हजार घरों में 5 फीट से ज्यादा पानी भरा है। 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। पानी घरों में घुसने के बाद बड़ी संख्या में लोग ताला लगाकर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं। कई परिवार नाव के सहारे घर छोड़ रहे हैं। गोमती का जलस्तर लगातार 8वें दिन बढ़ रहा है। रिवरफ्रंट, हनुमंत धाम और चंद्रिका देवी मंदिर समेत कई तटीय इलाके पानी की चपेट में हैं। फैजुल्लागंज के कई मोहल्लों में सड़कें और घर पानी में डूबे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में समय पर राहत और बचाव का सामान नहीं पहुंच रहा है। खाने-पीने और जरूरी सामान के लिए भी लोगों को परेशानी हो रही है। बढ़ते पानी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई सर्वे कर फैजुल्लागंज समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। सोमवार को वे प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे और उनका हाल पूछा। उन्होंने लोगों को खाने का सामान भी बांटा। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों और नेपाल में भारी बारिश हुई है। वहां से पानी आने के कारण बाढ़ की स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में सरकार लोगों के साथ खड़ी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User