प्रयागराज में UPTET अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन:नॉर्मलाइजेशन-OMR रिजेक्शन पर छात्रों का विरोध,धरना स्थल पर अभ्यर्थी पूरी रात डटे रहे

Oct 06, 2026 - 08:39
0
प्रयागराज में UPTET अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन:नॉर्मलाइजेशन-OMR रिजेक्शन पर छात्रों का विरोध,धरना स्थल पर अभ्यर्थी पूरी रात डटे रहे
प्रयागराज में UPTET-2026 के परिणाम में नॉर्मलाइजेशन और OMR शीट रिजेक्शन को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी है। पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर अभ्यर्थी पूरी रात डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि OMR शीट में मामूली मानवीय त्रुटियों के आधार पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का परिणाम निरस्त कर दिया गया। वहीं, नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के कारण कई ऐसे अभ्यर्थी भी असफल हो गए, जो कच्चे अंकों के आधार पर खुद को उत्तीर्ण मान रहे थे। अभ्यर्थियों ने OMR शीट की दोबारा जांच कराने, नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया की समीक्षा करने और प्रभावित अभ्यर्थियों का संशोधित परिणाम जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि रोल नंबर, प्रश्नपत्र पुस्तिका संख्या या अन्य कॉलम भरने में हुई छोटी-सी गलती को आधार बनाकर अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम से बाहर करना उचित नहीं है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक धरना अनिश्चितकालीन जारी रहेगा। अभ्यर्थियों ने आयोग से मामले में पारदर्शिता बरतने और सभी प्रभावित परीक्षार्थियों को न्याय देने की अपील की है। उन्होंने आयोग से नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और प्रभावित अभ्यर्थियों के अंकों की दोबारा जांच करने की मांग की। मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। गौरतलब है कि आयोग पहले ही OMR रिजेक्शन और नॉर्मलाइजेशन से जुड़ी अधिकांश आपत्तियों को खारिज कर चुका है। आयोग का कहना है कि परीक्षा से पहले जारी विज्ञप्ति में बहुपाली परीक्षा की स्थिति में नॉर्मलाइजेशन लागू किए जाने का प्रावधान स्पष्ट किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User