लखनऊ में बारिश के कारण बिजली आपूर्ति ठप:70 जगह पेड़ गिरने से 130 से ज्यादा खंभे-तार टूटे, 4 से 14 घंटे तक बिजली गुल

Sep 27, 2026 - 07:10
0
लखनऊ में बारिश के कारण बिजली आपूर्ति ठप:70 जगह पेड़ गिरने से 130 से ज्यादा खंभे-तार टूटे, 4 से 14 घंटे तक बिजली गुल
लखनऊ में लगातार हो रही बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली व्यवस्था को बेपटरी कर दिया। करीब 70 जगह पेड़ गिरने की घटनाएं हुईं। इनमें 100 से ज्यादा ओवरहेड बिजली लाइनों पर पेड़ गिरे। 33 हजार, 11 हजार और 440 वोल्ट की एलटी लाइनें प्रभावित होने से 130 से ज्यादा खंभे और तार टूट गए। कई इलाकों में 4 से 14 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश के बीच शुक्रवार रात से शनिवार देर शाम तक बिजलीकर्मी फाल्ट दुरुस्त करने में जुटे रहे। मुख्य अभियंता वीपी सिंह के मुताबिक, ज्यादातर घटनाएं शनिवार तड़के हुईं। गोमतीनगर के विरामखंड, विनीतखंड, शहीद पथ, विज्ञानखंड, मल्हौर रोड, हासेमऊ, विकल्पखंड, विजयंतखंड, विभवखंड और विभूतिखंड में पेड़ बिजली लाइनों पर गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। सरोसा-भरोसा, कबीरनगर, फैजुल्लागंज, सीतापुर रोड योजना, अलीगंज, पुरनिया, न्यू हैदराबाद, जानकीपुरम और जेहटा रोड स्थित गौरैया गांव में भी बिजली संकट रहा। गोसाईंगंज से बीकेटी तक असर बारिश और पेड़ गिरने का असर आशियाना, गोसाईंगंज, मोहनलालगंज, नगराम, सरोजनीनगर, काकोरी, मलिहाबाद, माल और बीकेटी तक रहा। ग्रामीण इलाकों में भी कई जगह लाइनें क्षतिग्रस्त होने से घंटों बिजली नहीं आई। ट्रांसफार्मर का चबूतरा ढहा राजाजीपुरम ओल्ड उपकेंद्र के C-ब्लॉक में शनिवार तड़के 400 केवीए ट्रांसफार्मर का चबूतरा ढह गया। इससे ट्रांसफार्मर नीचे लुढ़क गया। बिजली विभाग ने दूसरे फीडर से आपूर्ति बहाल की। इसके बाद ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर शाम तक बिजली व्यवस्था सामान्य की गई। इनवर्टर-मोबाइल डिस्चार्ज, पानी का भी संकट लंबी बिजली कटौती का सीधा असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ा। कई घरों में इनवर्टर और मोबाइल फोन तक डिस्चार्ज हो गए। सुबह से शाम तक बिजली नहीं आने के कारण पानी की मोटर नहीं चल सकी। इससे कई इलाकों में लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User