शालू के पक्ष में 4 बिंदुओं पर क्लोजर रिपोर्ट तैयार:कानपुर में सुब्रत ने ही विशाल को दी थी चाबी, आज जेल से बाहर सकती हैं

Sep 27, 2026 - 07:27
0
शालू के पक्ष में 4 बिंदुओं पर क्लोजर रिपोर्ट तैयार:कानपुर में सुब्रत ने ही विशाल को दी थी चाबी, आज जेल से बाहर सकती हैं
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या मामले में बेगुनाह शालू के पक्ष में पुलिस ने चार बिंदुओं पर क्लोजर रिपोर्ट तैयार की है। 9 पेज की इस रिपोर्ट पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है। क्लोजर रिपोर्ट पर सुनवाई के बाद शालू की रिहाई का रास्ता साफ होगा। कल्याणपुर के इंदिरा नगर स्थित रतन ऑर्बिट के फ्लैट नंबर सी-104 में पांच सितंबर की तड़के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा का रक्तरंजित शव मिला था। गले और शरीर पर चाकू के 17 गंभीर घाव मिले थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सुपारी किलर पूर्व नौकर विशाल गौतम और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विशाल के बयान के आधार पर शालू को भी आरोपी बनाया गया था। बाद में पुलिस की विवेचना में उसके खिलाफ आरोप सही नहीं पाए गए। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर उसके पक्ष में अंतिम रिपोर्ट तैयार की गई। क्लोजर रिपोर्ट में पुलिस ने शालू पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। शुभम नाम बताने को सुब्रत ने कहा था पुलिस की जांच में सामने आया कि सुब्रत ने ही शालू से कहा था कि गेट के एंट्री प्वाइंट पर विशाल का नाम शुभम बताए। इसकी वजह यह थी कि विनीत विशाल से नाराज रहते थे। चार सितंबर को शालू ने जन्माष्टमी के लिए पूजन सामग्री मंगाने के लिए विशाल से संपर्क किया था। सुब्रत ने ही उसे विशाल का नंबर दिया और उसका नाम शुभम बताया। चाबी भी सुब्रत के कहने पर विशाल ने बनवाई थी। इसके लिए सुब्रत ने उसे 100 रुपए दिए थे। विशाल ने 80 फीट रोड स्थित बनारसी टी स्टॉल के बगल में लारेब चाबी वाले की दुकान से चाबी बनवाई थी। दुकानदार लारेब ने भी विशाल की पहचान की है। जांच में यह भी सामने आया कि फ्लैट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे सुब्रत ने बंद किए थे। कैमरों का एक्सेस उसी के पास रहता था। शालू और विशाल के बयानों में भी गेट पर विशाल का नाम शुभम बताए जाने की बात सामने आई। डिजिटल साक्ष्यों के बारे में बताया तो टूट गया सुब्रत पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक सुब्रत पूछताछ में जुआ और सट्टा खेलने, शराब पीने, दुकान में चोरी कराने, 40 लाख रुपए का कर्ज होने और महिला दोस्त समेत अन्य सवालों के जवाब सही दे रहा था। हालांकि हत्या की साजिश में शामिल होने की बात वह नहीं मान रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसे सीडीआर में बातचीत, कॉल रिकॉर्डिंग, डिलीट मैसेज, विशाल के बयान समेत डिजिटल और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के बारे में बताया। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए ये साक्ष्य पर्याप्त हैं। साथ ही सच बताने पर फायदा मिलने की बात कही गई। इसके बाद सुब्रत ने पुलिस के सामने हत्या की साजिश से जुड़ी जानकारी दी। पति की मौत के बाद बेटे को बचाने में जुटी पुनीता पुलिस सूत्रों के मुताबिक विनीत की पत्नी पुनीता उनकी आदतों और दूसरी महिलाओं से संबंधों के चलते गाजियाबाद में रहती थीं। उनका कभी-कभार कानपुर आना होता था। विनीत की मौत के बाद से वह कानपुर में ही हैं। पति की मौत के बाद अब वह अपने बेटे को बचाने की कवायद में जुटी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User