लखनऊ में बड़े हनुमान की प्रतिमा डूबी:चौक में श्रद्धालु बाहर से कर रहे दर्शन, सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग लगीं

Oct 09, 2026 - 20:45
0
लखनऊ में बड़े हनुमान की प्रतिमा डूबी:चौक में श्रद्धालु बाहर से कर रहे दर्शन, सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग लगीं
लखनऊ के चौक स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर में गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से प्रतिमा पूरी तरह पानी में डूब गई है। मंदिर परिसर में जलभराव के कारण श्रद्धालुओं को अब बाहर से ही दर्शन करने पड़ रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि कोई पानी के करीब न जाए। मंदिर में पूजा-पाठ और आरती भी बाहर से ही की जा रही है। मंदिर के आचार्य अमर कुमार मिश्रा ने बताया कि शुरुआत में पानी का स्तर कम था। उस समय मंदिर के पट खुले रहते थे और अंदर ही पूजा-अर्चना होती थी। लेकिन धीरे-धीरे जलस्तर बढ़ता गया और अब पानी काफी ऊपर तक पहुंच गया है। पानी का स्तर प्रतिदिन बढ़ रहा है। इसे देखते हुए गंगा मैया के रौद्र रूप को शांत करने और जलस्तर में कमी की कामना के साथ पूजा-अर्चना की गई। दुग्ध और चांदी से अभिषेक भी कराया गया। कथा के दौरान पंडाल में भरा पानी आचार्य अमर कुमार मिश्रा ने बताया कि पानी बढ़ने के कारण बाबा की व्यवस्था दूसरी जगह स्थानांतरित की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। लोगों को पानी से दूर रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। मंदिर के महंत डॉ. विवेक तांगड़ी ने बताया कि मंदिर में पानी भरने की खबर मिलने के बाद श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि, हनुमान जी की प्रतिमा पूरी तरह पानी में डूबी होने के कारण दर्शन बाहर से ही हो पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में चल रही कथा सातवें दिन संपन्न हो गई। कथा का आयोजन व्यवस्थित तरीके से पूरा हुआ, लेकिन जलभराव के कारण कुछ अव्यवस्था भी हुई। कथा के लिए लगाया गया पंडाल आधे से अधिक पानी में डूब गया था। अब मंगलवार को होने वाली पूजा और आरती भी मंदिर के बाहर से ही की जा रही है। जलस्तर बढ़ने के कारण मंदिर के भीतर सामान्य रूप से पूजा-पाठ संभव नहीं है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें बाहर से ही दर्शन करने की व्यवस्था की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User