कानपुर में रामलीला ग्राउंड में जलभराव पर विरोध प्रदर्शन:लोग बोले- भगवान के साथ धोखा, नगर आयुक्त के खिलाफ की नारेबाजी
कानपुर के नौबस्ता स्थित धरी पुरवा रामलीला मैदान में गंदगी और जलभराव के चलते रामलीला का मंचन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को इसे लेकर सपा नेताओं और क्षेत्रीय लोगों ने मैदान में धरना देकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि मैदान में मलबा फैला है, सीवर खुले हैं और जलभराव के कारण धार्मिक आयोजन में परेशानी हो रही है। सपा नेताओं और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि रामलीला जैसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन के लिए भी व्यवस्थाएं नहीं की गईं। उन्होंने नगर निगम से मैदान की सफाई कराने, जलभराव दूर करने और अन्य अव्यवस्थाएं तत्काल ठीक कराने की मांग की। जलभराव के चलते रामलीला का मंचन प्रभावित हुआ नौबस्ता धरी पुरवा रामलीला मैदान में फैली अव्यवस्थाओं के विरोध में समाजवादी युवजन सभा कानपुर महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी ने क्षेत्रीय लोगों के साथ रामलीला ग्राउंड में जलभराव होने के चलते विरोध प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम और नगर आयुक्त के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों ने कहा कि प्रभु श्रीराम की रामलीला से जुड़े धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल पर अव्यवस्थाएं बनी रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां मलबा फैला है, सीवर खुले हैं, डिवाइडर की सरिया खुली है, रोड लाइट बंद है और अतिक्रमण है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी प्रभु श्रीराम के कार्य में भी लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मैदान की व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की। अर्पित त्रिवेदी ने स्पष्ट कहा कि रामलीला मैदान की अव्यवस्थाओं को दूर कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है। संबंधित अधिकारियों को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में किसी प्रकार की परेशानी न हो। धरने में ये लोग रहे मौजूद इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष डॉ. एसपी राजपूत, प्रबंधक देवेंद्र चौहान, रामा यादव, विकास वर्मा, धीरू पटेल, संदीप यादव, केशव यादव, पूजा यादव, सोनी गुप्ता, दक्ष यादव, रोहित राजपूत, कुलदीप गोस्वामी, शिवम गोस्वामी, करण राजपूत, सुरेंद्र मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, अभिलाष यादव, रोहित मिश्रा, राहुल, मिथिलेश राजपूत, राजा और राहुल राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)