लखनऊ में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के घर लाखों की चोरी:छत के रास्ते घुसे चोर, अलमारी का लॉक तोड़कर गहने ले गए
लखनऊ के सरोजनीनगर में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दीपक शाह के घर लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। रविवार सुबह घटना का पता चलने पर दीपक शाह ने सरोजनीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश कर रही है। दीपक शाह सरोजनीनगर दक्षिण प्रथम मंडल के उपाध्यक्ष हैं। उनके घर में आमतौर पर वह और उनकी मां नीलम रहते हैं, लेकिन मां पिछले एक महीने से मुजफ्फरपुर में हैं। शनिवार रात दीपक घर के निचले हिस्से में अकेले सो रहे थे। उनकी भाभी सिप्पी, जो कुछ दिन पहले बच्चों के साथ घर आई थीं, शनिवार को अपनी बहन के घर पूजा में गई हुई थीं। रविवार सुबह जब दीपक दूसरी मंजिल पर गए, तो कमरा खुला और अलमारी टूटी मिली। उसमें रखे करीब 8 लाख रुपये के गहने गायब थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)