रुपए दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार:जौनपुर में RBI के लोगो और विस्फोटक जैसे पदार्थ से लोगों को डराता था

Oct 04, 2026 - 20:14
0
रुपए दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार:जौनपुर में RBI के लोगो और विस्फोटक जैसे पदार्थ से लोगों को डराता था
जौनपुर के बरसठी इलाके में पुलिस ने रुपये दोगुने करने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों का भरोसा जीतने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के लोगो और 500 रुपए के नोट जैसे दिखने वाले कागज का इस्तेमाल करता था। पुलिस के मुताबिक, वह कथित विस्फोटक पदार्थ दिखाकर लोगों को डराता भी था। आरोपी को 3 अक्टूबर की रात वाहन चेकिंग के दौरान कार से पकड़ा गया। कार से बरामद हुए नोट जैसे कागज और संदिग्ध पदार्थ पुलिस ने आरोपी के पास से नोट के आकार के 22 कागज बरामद किए, जिन पर कथित विस्फोटक पदार्थ लगा हुआ था। इसके अलावा RBI के लोगो वाला कागज, एक कार, मोबाइल फोन और 2,230 रुपये नकद भी मिले हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन उपाध्याय (33) निवासी सुरियावां, भदोही के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे UP66AF5157 नंबर की कार से चेकिंग के दौरान पकड़ा। रुपए दोगुने करने का लालच देकर बनाते थे शिकार पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य लोगों को रुपये दोगुने करने का लालच देते थे। भरोसा दिलाने के लिए वे RBI के लोगो और नोट जैसे कागज का इस्तेमाल करते थे। कथित विस्फोटक पदार्थ दिखाकर लोगों को डराने का भी आरोप है। आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के मुताबिक, सचिन उपाध्याय के खिलाफ वर्ष 2016 में भदोही और सुरियावां थानों में चोरी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हुए थे। बरसठी थाने में भी उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। बरामद संदिग्ध पदार्थ की प्रकृति और गिरोह के ठगी करने के तरीके को लेकर आगे की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User