लखनऊ में भाषा और संस्कृति के संरक्षण की पहल:शिवालय मंदिर में 12 अक्टूबर को होगी सिंधी गायन प्रतियोगिता
लखनऊ में पूज्य सिद्ध पीठ शिवालय मंदिर, नाका रामनगर परिक्रमा मार्ग पर 12 अक्टूबर को सिंधी गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य सिंधी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देना तथा नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा से जोड़ना है। आयोजकों के अनुसार, यह प्रतियोगिता सिंधी भाषा को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शिवालय परिवार के महंत गणेश राय हैं, जबकि कोमल लखमानी को कार्यक्रम प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी गायन प्रतिभा प्रदर्शित करने और सिंधी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)