लखनऊ में बीच सड़क जलने लगा छोटा हाथी वाहन:पास से गुजरती रहीं दूसरी गाड़ियां, सबमर्सिबल से आग बुझाई
लखनऊ में सोमवार शाम चलते-चलते छोटे हाथी लोडर वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कुछ देर में ही गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया। ड्राइवर ने किसी तरह गाड़ी रोकी और बाहर निकला। बाद में आनन फानन फायर कंट्रोल रूम को सूचना देने के साथ पास के ही सबमर्सिबल से आग बुझानी शुरू की गई। इस दौरान बगल से गाड़ियां गुजरती रही। आज ही खरीदकर लौटे थे हरदोई के बहौली निवासी मोहम्मद ताहिर के मुताबिक, वह उन्नाव से छोटा हाथी लोडर वाहन खरीद कर सोमवार को अपने घर ले जा रहे थे। तभी शाम करीब 7:30 बजे सरोजनीनगर में कानपुर रोड स्थित अमौसी एयरपोर्ट तिराहे पर पहुंचने से करीब 100 मीटर पहले ही लोडर वाहन के अगले हिस्से से केबिन में धुआं निकलने लगा। तेज धुएं के साथ आग की लपटे उठीं धुआं निकलते देख वे घबरा गए और उन्होंने गाड़ी किनारे करने की कोशिश की। लेकिन तब तक वह बीच रोड पर ही बंद हो गई। बाद में ताहिर ने नीचे उतरकर उसे बुझाने के लिए व्यवस्था करने की कोशिश की। लेकिन तब तक लोडर वाहन के अगले हिस्से में तेज धुएं के साथ आग की लपटे उठने लगी। आनन-फानन घटना की सूचना फायर कंट्रोल रूम को दी गई। दमकल गाड़ियों ने पानी की बौछारें की सूचना के बाद सरोजनीनगर फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक पास में ही बसपा नेता जलीश खान के घर में लगी सबमर्सिबल के जरिए कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया गया। हालाकि बाद में एक दमकल गाड़ी ने भी लोडर वाहन पर पानी की बौछार की। इसके बाद लोडर वाहन में लगी आग पूरी तरह बुझ गई। कुछ देर के लिए लगा जाम इस घटना में लोडर वाहन का अगला हिस्सा जलने से काफी नुकसान हो गया है। लोडर वाहन में आग लगने का कारण विद्युत शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं इस घटना के कारण कानपुर से लखनऊ आने वाली कानपुर रोड की पटरी पर कुछ देर के लिए भयंकर जाम लग गया। उधर इस घटना से मोहम्मद ताहिर बाल बाल बच गये। मोहम्मद ताहिर ने बताया कि उसने यह गाड़ी उन्नाव के छोटे लाल से 1 लाख 30 हजार रुपए में खरीदी है और मंगलवार को आरटीओ ऑफिस में इसका ट्रांसफर भी होना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)