लखनऊ में बीएसएनएल कर्मचारियों का प्रदर्शन:लंबित तृतीय वेतन संशोधन मंजूरी मांग, हजरतगंज कार्यालय बाहर आवाज उठाई
आज दिनांक 25.09.2026 को BSNL के सभी यूनियन और संगठनों ने संयुक्त मोर्चा के साथ मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय हजरतगंज, लखनऊ में भोजनावकाश में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान 01.01.2017 से लंबित सातवें वेतनमान (BSNL में तृतीय वेतनमान) का मुद्दा बिना किसी विलंब के मंजूरी प्रदान करने हेतु प्रमुखता से उठाया गया। एक ही कंपनी में सरकार द्वारा दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। एक वर्ग (डॉट से प्रतिनियुक्ति) को सातवें वेतनमान संशोधन का सारा लाभ मिल रहा है, जबकि BSNL को मुश्किल समय में संभालने वाले नियमित कर्मचारी अपने न्याय संगत वेतन संशोधन से वंचित हैं। सरकार ने BSNL को केवल स्वदेशी तकनीक से 4G लगाने के लिए बाध्य किया। इस फैसले से BSNL में 4G सेवा 4 वर्ष की देरी से आई, जबकि निजी कंपनियाँ इस दौरान 5G तक पहुंच गईं। इस देरी से BSNL ने लाखों ग्राहक और भारी राजस्व खोया। सरकार की इस नीति से हुए नुकसान की कीमत कर्मचारियों को भुगतनी पड़ रही है और इसी कमजोर वित्तीय स्थिति को आधार बनाकर नियमित कर्मचारियों का वेतन संशोधन नहीं किया जा रहा है। तीसरा वेतनमान संशोधन ना होने तक कर्मचारियों द्वारा आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)