ललितपुर स्टेशन पर निजी वाहनों की एंट्री रोकने का विरोध:बुंदेलखंड विकास सेना ने DRM के नाम सौंपा ज्ञापन

Sep 25, 2026 - 16:25
0
ललितपुर स्टेशन पर निजी वाहनों की एंट्री रोकने का विरोध:बुंदेलखंड विकास सेना ने DRM के नाम सौंपा ज्ञापन
बुंदेलखंड विकास सेना के कार्यकर्ताओं ने ललितपुर रेलवे स्टेशन परिसर में निजी वाहनों और टैक्सियों के प्रवेश पर रोक के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन शुक्रवार दोपहर 3 बजे ललितपुर स्टेशन मास्टर को झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) के नाम से दिया गया। सेना प्रमुख टीटू कपूर के नेतृत्व में यह कदम उठाया गया। ज्ञापन में रेलवे के इस फैसले पर गहरी नाराजगी जताई गई। इसे यात्रियों और आम जनता के लिए परेशानी का कारण बताया गया। खास तौर पर आनंदपुर में चल रहे वार्षिक मेले के कारण स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ है। इन श्रद्धालुओं में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, दिव्यांग और चलने-फिरने में असमर्थ लोग शामिल हैं। स्टेशन परिसर तक पहुंचने में दिक्कत कई श्रद्धालु व्हीलचेयर के सहारे स्टेशन पहुंचते हैं। वाहनों पर पूरी तरह रोक लगने से उन्हें स्टेशन परिसर तक पहुंचने में बहुत दिक्कत हो रही है। ज्ञापन में कहा गया कि रेलवे स्टेशन यात्रियों की सुविधा के लिए है। यहां ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों और गंभीर रूप से बीमार यात्रियों को उनके वाहन से स्टेशन के प्रवेश द्वार तक पहुंचने में आसानी हो। बुंदेलखंड विकास सेना ने रेलवे प्रशासन से आरपीएफ के इस आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी गई कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो बुंदेलखंड विकास सेना आंदोलन करने को मजबूर होगी। ज्ञापन सौंपते समय केंद्रीय महामंत्री महेंद्र अग्निहोत्री, जिला कमांडेंट सुधेश नायक, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, कदीर खान, राजकुमार कुशवाहा, संतोष कुमार, प्रदीप कृष्ण बिहारी मिश्रा, शंकर दयाल राजा भैया और रविंद्र आदि मौजूद थे। इन सभी के हस्ताक्षर भी ज्ञापन पर थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User