लखनऊ में CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका:NSUI ने रावण बनाकर फूंका ' लिखा आज का रावण ' , कांग्रेसी बोले - ज्ञानेश कुमार के घमंड को जलाया

Oct 20, 2026 - 15:16
0
लखनऊ में CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका:NSUI ने रावण बनाकर फूंका ' लिखा आज का रावण ' , कांग्रेसी बोले - ज्ञानेश कुमार के घमंड को जलाया
लखनऊ में मंगलवार को NSUI ने विरोध जताया । यूथ कांग्रेस कार्यालय पर NSUI कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीर लगाकर रावण दहन किया। रावण के पुतले पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कि तस्वीर लगी थी, उसपर लिखा था 'आज का रावण ज्ञानेश कुमार' । भाजपा और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले को फूंक दिया। ‘ज्ञानेश कुमार में रावण कि छवि दिखती है’ NSUI सचिव आशुतोष मिश्रा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला हम लोगों ने जलाया है। उनका अभिमान बहुत बड़ा हो गया है। देश के नेता विपक्ष राहुल गांधी उनसे इस संबंध में जब पूछते हैं तो कोई जवाब नहीं देते हैं। आज के दिन को अहंकार पर सत्य के विजय के रूप में मनाते हैं। आज ज्ञानेश कुमार में विपक्ष की नजर अंदाज करने और दबाने का काम कर रहे हैं। इनके अंदर प्रतीकात्मक रूप से रावण कि छवि दिखती है। उसी रावण की छवि को दहन करने का काम किया है। ‘ज्ञानेश कुमार के अहंकार को फूंका’ NSUI के अखिलेश यादव ने कहा कि आज विजयदशमी का बुराई पर सच्चाई का दिन है। हम पूरे देश को संदेश देना चाहते है ज्ञानेश कुमार देश के वोटरों के खिलाफ काम रहे हैं। उनके अंदर अहंकार भरा इसलिए उनक पुतला जलाया। ज्ञानेश को इस्तीफा देना पड़ेगा देश कि और वोटरों की जीत होगी। आज ये सबसे बड़ा नुकसान कर रहे है मतों को छीनने का। 35 करोड़ वोट चोरी का आरोप कांग्रेसियों ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या किया है। जब तक उनका इस्तीफा नहीं हो जाएगा हम लोग रोड पर रहेंगे। 35 करोड़ से ज्यादा वोट चोरी करके अलग-अलग राज्यों में और केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाने में मदद किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके इशारे पर पूरा चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। हम लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User