चित्रकूट में 108 और 102 एंबुलेंस 24 घंटे अलर्ट:दशहरे पर भी स्टाफ ने बांटी मिठाई, मरीजों को समय पर पहुंचाया अस्पताल

Oct 20, 2026 - 15:16
0
चित्रकूट में 108 और 102 एंबुलेंस 24 घंटे अलर्ट:दशहरे पर भी स्टाफ ने बांटी मिठाई, मरीजों को समय पर पहुंचाया अस्पताल
चित्रकूट जिले में दशहरे के त्योहार पर भी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं 24 घंटे सक्रिय रहीं। जरूरतमंदों को तुरंत मदद देने के लिए 108 सेवा की 14 और 102 सेवा की 15 एंबुलेंस दिन-रात काम करती रहीं। त्योहार के बीच एंबुलेंस कर्मचारियों ने जिला अस्पताल परिसर में विजयादशमी मनाई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी और डिप्टी सीएमओ डॉ. अरुण पटेल के निर्देश पर सभी एंबुलेंस लगातार सक्रिय रहीं। इनका मकसद मरीजों को कम से कम समय में अस्पताल पहुंचाना है, ताकि उन्हें समय पर इलाज मिल सके। मरीजों की सेवा के लिए 24 घंटे तैयार कार्यक्रम का नेतृत्व प्रोग्राम मैनेजर सोनेन्द्र शुक्ला ने किया। इसमें 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी), पायलट और अन्य कर्मचारी शामिल हुए। शुक्ला ने कहा कि दशहरा हमें अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। एंबुलेंस कर्मचारी त्योहार के दिन भी मरीजों की सेवा के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User