लखनऊ में डांडिया अनप्लग्ड आयोजित:विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में किया नृत्य, संगीत की धुन पर दिखा उत्साह

Oct 17, 2026 - 21:31
0
लखनऊ में डांडिया अनप्लग्ड आयोजित:विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में किया नृत्य, संगीत की धुन पर दिखा उत्साह
लखनऊ में इंदिरा नगर के सी-ब्लॉक स्थित इरम पब्लिक कॉलेज में डांडिया अनप्लग्ड-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में पारंपरिक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। संगीत की धुन पर नृत्य कर विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्या सहर सुल्तान के मार्गदर्शन में हुआ। इसे सफल बनाने में एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर सौम्या पांडेय, इवेंट इंचार्ज सामिया बानो, सीनियर कोऑर्डिनेटर शीतल एवं नारायण, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर साइमा अनीस, पीटीआई राजेश त्रिपाठी और मोहम्मद आदिल का योगदान रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं और लोकनृत्य से जुड़ने का अवसर मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User