लखनऊ में डांडिया की धुनों पर झूमे सैकड़ों युवा:मां दुर्गा की महाआरती से शुरू हुआ ‘आवो रे आवो डांडिया उत्सव’

Oct 15, 2026 - 14:32
0
लखनऊ में डांडिया की धुनों पर झूमे सैकड़ों युवा:मां दुर्गा की महाआरती से शुरू हुआ ‘आवो रे आवो डांडिया उत्सव’
लखनऊ के सन रिसॉर्ट में ‘आवो रे आवो डांडिया उत्सव 2026’ का आयोजन श्रीमती आरती एवं दिवम शर्मा के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की महाआरती से हुआ। इसके बाद स्नेहा रस्तोगी ने भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। डांडिया संगीत की धुनों पर सैकड़ों युवक-युवतियों ने उत्साह के साथ नृत्य किया। उत्सव में टंग ट्विस्टर, नृत्य और गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साथ ही ‘डांसिंग क्वीन’ और ‘बेस्ट ड्रेस’ जैसी उपाधियां देकर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने उत्सव के माहौल को आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश माथुर, मंडलीय वार्डन, नागरिक सुरक्षा, राजाजीपुरम रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. प्रेरणा मित्र, प्रधानाचार्य, एमिटी स्कूल, गौरव ह्यूमन और प्रियंका दीक्षित शामिल रहे। इस अवसर पर रुचि माथुर, दीपिका, मीनू, डॉ. चारू, कादम्बिनी और अर्चना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User