लखनऊ में डेंगू के 21 नए मरीज मिले:इंदिरानगर में सबसे ज्यादा 6 केस, 200 घरों तक पहुंची मेडिकल टीम
लखनऊ में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को 21 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें इंदिरानगर के 6, चंदरनगर के 4, अलीगंज के 3, माल, एनके रोड और चिनहट के 2-2, जबकि सरोजनीनगर और सिल्वर जुबली क्षेत्र के 1-1 मरीज शामिल हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने फैजुल्लागंज के हनुमन्तपुरम और संत कबीरनगर में 60 घरों का सर्वे किया। लोगों को क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस पैकेट बांटे गए। साथ ही, बचाव के तरीके बताए गए। मोबाइल मेडिकल यूनिट ने हनुमन्तपुरम में जगलाल पेट्रोल पंप के पास 45 और संत कबीरनगर में 40 लोगों को इलाज की सुविधा दी। वहीं, काकोरी सीएचसी की टीम ने सैथा में 100 घरों का निरीक्षण किया और जरूरी किट बांटी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, फैजुल्लागंज क्षेत्र में 108 एंबुलेंस की 24 घंटे तैनाती की गई है। पानी जमा न होने दें, बुखार पर डॉक्टर को दिखाएं लखनऊ सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है। कूलर, पानी की टंकी, बाल्टी, पुराने टायर और फूलदान की नियमित सफाई करें। कूलर का पानी हर सप्ताह बदलकर उसे सुखाएं। सोते समय मच्छरदानी लगाएं और पूरी बांह के कपड़े पहनें। बुखार आने पर खुद से दवा न लें। डॉक्टर की सलाह के बाद ही दवा का इस्तेमाल करें। मौसमी बीमारियों से जुड़ी जानकारी के लिए CMO कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 0522-2622080 पर संपर्क कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)