लखनऊ में डेंगू के 8 नए मरीज मिले:इंदिरानगर में 3, सिल्वर जुबली में 2 संक्रमित मिले, फैजुल्लागंज में 55 घरों का सर्वे
लखनऊ में डेंगू के आठ नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इंदिरानगर में सबसे ज्यादा तीन मरीज मिले हैं। सिल्वर जुबली क्षेत्र में दो और चंदरनगर, अलीगंज व टुड़ियागंज में एक-एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। जलभराव और संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने फैजुल्लागंज क्षेत्र में सर्वे और दवाओं के वितरण का अभियान चलाया। CMO डॉ. एनबी सिंह के निर्देश पर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आसमा के नेतृत्व में आशा और ANM की टीम ने जुगल विहार कॉलोनी और नंदा फार्म में 55 घरों का सर्वे किया। 32 लोगों तक पहुंची टीम इस दौरान लोगों को जरूरी दवाएं, क्लोरीन की गोलियां और ORS के पैकेट बांटे गए। साथ ही साफ-सफाई रखने और बीमारियों से बचाव के तरीके बताए गए। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में 108 एंबुलेंस की 24 घंटे तैनाती की है। वहीं, मिलत नगर की कच्ची ढाल में मोबाइल मेडिकल यूनिट ने 32 लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)