अयोध्या में 3 दिवसीय कबीर सत्संग समारोह 20 से:देशभर के कबीरपंथी संत जुट रहे, देंगे प्रवचन, प्रेम, सद्भाव और आत्मज्ञान का संदेश

Oct 19, 2026 - 22:58
0
अयोध्या में 3 दिवसीय कबीर सत्संग समारोह 20 से:देशभर के कबीरपंथी संत जुट रहे, देंगे प्रवचन, प्रेम, सद्भाव और आत्मज्ञान का संदेश
अयोध्या में सद्गुरु श्री रामसूरत साहेब की पुण्य स्मृति में श्री कबीर धर्म मंदिर, जियनपुर चूड़ामणि चौराहा मोहबरा बाजार में 20 से 22 अक्टूबर तक तीन दिवसीय सद्गुरु कबीर सत्संग समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से संत-महात्मा, विद्वान और भजनोपदेशक शामिल होकर कबीर साहेब की वाणी और विचारों का संदेश देंगे। श्री कबीर धर्म मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित समारोह का संचालन संत श्री हरि साहेब करेंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष संत परीक्षा साहेब के संरक्षण में होने वाले इस आयोजन में श्रद्धालुओं को सत्संग, प्रवचन और भजन के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम चार बजे से रात आठ बजे तक चलेगा।समारोह में वाराणसी के संत प्रेम साहेब, बिहार के संत सजीवन साहेब, गुजरात के संत अचल साहेब, लखनऊ के संत दीनदयाल साहेब, छत्तीसगढ़ के संत विचार साहेब, मुक्तिशरण साहेब व घनश्याम साहेब सहित राजस्थान और अंबेडकरनगर के संत भी शामिल होंगे। संत परीक्षा साहेब ने बताया कि संत कबीर की वाणी मानवता, प्रेम, सद्भाव, समानता और सदाचार की प्रेरणा देती है। सत्संग का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों और आडंबरों को दूर कर आत्मज्ञान तथा मानवीय मूल्यों का प्रसार करना है। श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर सत्संग का लाभ लेने की अपील की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User