लखनऊ में दिन में मौसम साफ:रात दिन की अपेक्षा गर्म, अक्टूबर से दिसंबर तक सामान्य से अधिक गर्म रहेगा मौसम

Oct 12, 2026 - 08:08
0
लखनऊ में दिन में मौसम साफ:रात दिन की अपेक्षा गर्म, अक्टूबर से दिसंबर तक सामान्य से अधिक गर्म रहेगा मौसम
लखनऊ में मौसम अब बदलने लगा है। सामान्य तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। इसके कारण गर्मी से राहत मिली हुई है। दिन में धूप और ठंडी हवाएं चल रही हैं। रात के समय सामान्य से अधिक गर्म मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। रविवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 93 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 52 फीसदी दर्ज की गई। मौसम का मिज़ाज बदला मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रही नम पुरवा हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला है । मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इससे तापमान में और ठंडक महसूस हो रही है। मानसून में 24 फीसदी अधिक बरसात लखनऊ में 1 जून से लेकर 30 सितंबर तक मानसून के दौरान सामान्य से 24 फीसदी अधिक बरसात दर्ज की गई है। इस दौरान कुल बरसात 849.3 मिलीमीटर हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 683.2 मिलीमीटर रहा है। जून के महीने में लखनऊ में 18.5 मिलीमीटर बरसात हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 90.2 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 80% कम बारिश दर्ज की गई। जुलाई के महीने में भी यही स्थिति बनी रही। इस दौरान 158.4 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 227.1 मिलीमीटर रहा। बरसात सामान्य से 30% कम रही। अगस्त के महीने में अच्छी बारिश दर्ज हुई। 330.6 मिलीमीटर बरसात पूरे महीने में हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 202 मिलीमीटर रहा है। इस दौरान सामान्य से 64% फीसदी अधिक बरसात हुई। सितंबर के महीने में रिकॉर्ड सीजन में सबसे अधिक पानी बरसा। पूरे महीने में 342.1 मिलीमीटर बरसात हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 163.9 मिलीमीटर रहा। यह सामान्य की तुलना में 109% अधिक रहा। सामान्य से अधिक रहेगा पारा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रशांत महासागर में एल-नीनो के मजबूत होने के कारण अक्टूबर से दिसंबर के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा, अक्टूबर के महीने में रात का तापमान (न्यूनतम तापमान) सामान्य से अधिक रहेगा, जबकि दिन का तापमान सामान्य या उससे थोड़ा ज्यादा रहने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User