लखनऊ में डिप्टी सीएम से मिले अमीन:सामयिक संग्रह अमीनों के विनियमीकरण में आयु शिथिल करने की मांग

Oct 07, 2026 - 14:34
0
लखनऊ में डिप्टी सीएम से मिले अमीन:सामयिक संग्रह अमीनों के विनियमीकरण में आयु शिथिल करने की मांग
लखनऊ में सामयिक संग्रह अमीनों के 35 प्रतिशत तथा अनुसेवकों के 50 प्रतिशत पदों पर चयन एवं विनियमीकरण के लिए आयु शिथिल करने की मांग की गई है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष राम प्रताप पाण्डेय और प्रदेश महामंत्री हरवीर सिंह ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मुलाकात की। उन्हें मुख्यमंत्री के नाम पत्र देकर मांग पूरी करने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि राजस्व विभाग के संग्रह अनुभाग में वर्षों से कार्यरत सामयिक संग्रह अमीनों के विनियमीकरण के लिए शासन द्वारा समय-समय पर व्यवस्था लागू की गई। सेवा नियमावली-1992 के तहत 35 प्रतिशत पदों पर चयन की व्यवस्था थी। वहीं, शासनादेश संख्या 616/एक-7-2017/रा0-7 दिनांक 30 अक्टूबर 2017 में आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित कर दी गई, जिससे लंबे समय से कार्यरत अनेक कर्मचारी अधिक आयु के कारण चयन से वंचित हो गए। पदाधिकारियों ने 30 मई 2008 के शासनादेश को बहाल कर पूर्व व्यवस्था लागू करने तथा प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User