एमिटी लॉ स्कूल में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार:न्यायमूर्ति ने कहा- अपराधों के लिए जिम्मेदारी तय करने में कानून की महत्वपूर्ण भूमिका
एमिटी लॉ स्कूल द्वारा विश्व में सैन्य संघर्षों के बदलते स्वरूप और आधुनिक युद्ध अपराधों की विस्तृत होती परिभाषा पर विचार-विमर्श के लिए आज दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ किया गया। "एक्सपेंडिंग द डेफिनिशन ऑफ वॉर क्राइम्स टू रिफ्लेक्ट मॉडर्न कॉन्फ्लिक्टः बैलेंसिंग स्टेट सोवरनिटी विद इंटरनेशनल अकाउंटेबिलिटी" विषय पर आयोजित यह सेमिनार हाइब्रिड मोड में हो रहा है। मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डॉ. देवेंद्र कुमार अरोड़ा, मुख्य वक्ता बीबीएयू के मानवाधिकार विभाग की डॉ. राशिदा आथर, एमिटी लखनऊ परिसर के उप प्रति कुलपति सेवानिवृत्त विंग कमांडर (डॉ.) अनिल कुमार तिवारी तथा एमिटी लॉ स्कूल के निदेशक प्रो. डॉ. तपन कुमार चंडोला ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेमिनार का शुभारंभ किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति डॉ. देवेंद्र कुमार अरोड़ा ने कहा कि युद्ध के दौरान होने वाले अपराधों के लिए जिम्मेदारी तय करने में कानून की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)