लखनऊ में डिवाइडर से टकराने पर बाइक सवार की मौत:पीछे बैठे दोस्त को भी आईं चोटें, तेज रफ्तार होने से अनियंत्रित हुआ
लखनऊ में डिवाइडर से टकराने पर तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे युवक को भी चोटें आई हैं। परिजनों ने गुरुवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। काकोरी थाना क्षेत्र में मोहिउद्दीनपुर ब्रिज पर बुधवार रात की है। घर लौटते समय हादसा पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब नौ बजे मोहिउद्दीनपुर ब्रिज पर हादसे की सूचना मिली थी। काकोरी और दुबग्गा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। मृतक की पहचान दुबग्गा के जेहटा निवासी रविकांत (30) के रूप में हुई। रविकांत मोटरसाइकिल से अपने दोस्त सुभाष के साथ नादरगंज की ओर से घर लौट रहे थे। पुलिस ने यातायात व्यवस्था सामान्य करा पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ब्रिज पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटनास्थल पर डिवाइडर और बाइक पर रगड़ के निशान मिले हैं। मोटरसाइकिल के आगे और पीछे किसी दूसरे वाहन की टक्कर के स्पष्ट निशान नहीं मिले। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। परिवार में मातम पसरा इलाज के दौरान रविकांत ने ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविकांत वाहन चालक का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी संगीता और दो बच्चे हैं। परिजनों ने गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)