दुबग्गा सर्विस लेन पर अवैध हुक्का बार पकड़ा गया:8 लोग हिरासत में; 9 पैकेट तंबाकू फ्लेवर, 13 चिलम मिलीं
लखनऊ में पारा थाना पुलिस ने दुबग्गा सर्विस लेन पर चल रहे एक अवैध हुक्का बार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच युवकों हिरासत और तीन नाबालिगों को संरक्षण में लिया। मौके से भारी मात्रा में हुक्का, फ्लेवर्ड तंबाकू और दूसरी हुक्के से जुड़ी चीजें मिलीं। यह कार्रवाई बुधवार को की गई। सर्विस लेन पर बने एक मकान में दूसरी मंजिल पर युवक हुक्का पीते मिले। पुलिस को देख भगदड़ मची। मौके से आठ हुक्का, आठ पाइप, नौ पैकेट फ्लेवर तंबाकू, 13 चिलम, 48 फिल्टर, तीन पैकेट कोयला और अन्य सामान मिला। हुक्का बार चलाने का कोई लाइसेंस नहीं मिला। गिरफ्तार आरोपियों में अनिकेत तिवारी, दीपक सिंह, सैफ अली, बालेंद्र कुमार और शिवा कनौजिया शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि कैफे अभिषेक यादव चलाता है। पारा थाने में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ------------------------ यह खबर भी पढ़िए- लखनऊ में हुक्का बार पर छापा, 42 लोग पकड़े गए
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)