लखनऊ में दिव्या गोस्वामी प्रकरण में प्रदर्शन:महासभा कार्यकर्ताओं ने किया कूच, मुख्यमंत्री आवास जाते समय पुलिस ने रोका
दिव्या गोस्वामी प्रकरण में गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रविवार को अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता नाका हिंडोला थाना क्षेत्र के रानीगंज स्थित झंडेवाला चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस ने कानून-व्यवस्था के मद्देनजर उन्हें रास्ते में रोक लिया। इसके बाद गौरव गोस्वामी और अन्य प्रतिनिधियों ने मौके पर मौजूद नाका हिंडोला के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आगरा के मलपुरा थाना पुलिस की कार्यप्रणाली और कथित लापरवाही की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। महासभा ने पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की भी मांग उठाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)