खेत पर काम कर रहे युवक को सांप ने काटा:परिजन सांप को भी अस्पताल ले पहुंचे, रसल वाइपर के काटने का दावा
कासगंज में खेत पर काम करते समय रविवार सुबह 10 बजे 26 साल के अंकित को सांप ने दाहिने हाथ में काट लिया। परिजन जिस सांप ने उसे काटा था, उसे भी साथ लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई। दोपहर 3 बजे उसे घर भेज दिया गया। लाठियों से पकड़कर सांप को साथ लाए ग्रामीण कोतवाली क्षेत्र के तूमरिया गांव निवासी अंकित खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके दाहिने हाथ में काट लिया। खेत पर मौजूद लोगों ने सांप को भागते देखा। इसके बाद उसे लाठियों की मदद से पकड़ लिया। परिजन अंकित को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और सांप को भी साथ ले गए।अंकित ने दावा किया कि उसे रसल वाइपर प्रजाति के सांप ने काटा है। यह प्रजाति जहरीली होती है। सांप काटने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने लोगों से अपील की कि सांप के काटने पर घबराएं नहीं और तुरंत अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं। उन्होंने झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय बर्बाद न करने की सलाह दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)