लखनऊ में दिव्यांग शिक्षकों की महानिदेशक से वार्ता विफल:ट्रांसफर लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर धरना जारी, सीएम से मिलने का समय मांगा

Oct 13, 2026 - 21:29
0
लखनऊ में दिव्यांग शिक्षकों की महानिदेशक से वार्ता विफल:ट्रांसफर लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर धरना जारी, सीएम से मिलने का समय मांगा
लखनऊ के प्राइमरी स्कूलों के दिव्यांग शिक्षकों की मंगलवार को स्कूल महानिदेशक और बेसिक शिक्षा निदेशक से हुई वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए समय मांगा है। उधर, अंतर्जनपदीय ट्रांसफर लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर दिव्यांग महागठबंधन का ईको गार्डन में धरना और आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। इससे पहले सोमवार को शिक्षकों ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद प्रशासन ने अधिकारियों से वार्ता कराने का आश्वासन दिया था। मंगलवार को हुई बैठक में कोई हल नहीं निकला। 30 जून तक जारी होनी थी सूची ईको गार्डन में आमरण अनशन पर बैठे महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग, असाध्य रोग से पीड़ित और दिव्यांग दंपत्तियों के अंतर्जनपदीय ट्रांसफर की सूची तत्काल जारी की जाए। संगठन के अनुसार, शासन ने चार जून को इन श्रेणियों के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए शासनादेश जारी किया था। सूची 30 जून तक जारी होनी थी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। इसके विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया गया है। वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि बेसिक शिक्षा विभाग दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के प्रावधानों का पालन नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को राज्य आयुक्त दिव्यांगजन के न्यायालय में भी उठाया जाएगा। धरने में अध्यक्ष मनीष प्रसाद, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार भारती, कालका प्रसाद साक्षी, मनोज कुमार, अर्निका सचान और राज कुमार यादव समेत अन्य शिक्षक शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User