कार की टक्कर के बाद युवक को बेल्टों से पीटा:झांसी में दवाई लेने जा रहा था पीड़ित, चित्रकूट के हमलावरों ने रोड पर गिराकर पीटा

Oct 13, 2026 - 21:29
0
कार की टक्कर के बाद युवक को बेल्टों से पीटा:झांसी में दवाई लेने जा रहा था पीड़ित, चित्रकूट के हमलावरों ने रोड पर गिराकर पीटा
झांसी में मामूली सड़क हादसे के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार युवक के साथ मारपीट कर दी गई। आरोप है कि दूसरे वाहन में सवार युवकों ने फोन करके अपने साथियों को बुलाया और युवक को बेरहमी से पीटा। जान से मारने की धमकी देने के साथ ही उसकी सोने की चेन और नकदी से भरा पर्स लूट लिया। घटना नवाबाद थाना क्षेत्र में शिवाजीनगर स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की पिपरैया कॉलोनी, आईटीआई निवासी जगत सिंह पुत्र रामबाबू के मुताबिक, 13 अक्टूबर की रात करीब 12:58 बजे वह अपनी कार से भारत पेट्रोल पंप शिवाजीनगर से मेडिकल कॉलेज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार आगे चल रही ब्रेजा से टकरा गई। आरोप है कि इसके बाद ब्रेजा सवार अमन, निवासी कर्वी, चित्रकूट और सुरेश पटेल के बेटे ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि दोनों ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में बोलेरो से दो अज्ञात युवक मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी ने मिलकर जगत सिंह के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावर उनकी सोने की चेन और नकदी से भरा पर्स लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर नवाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User