लखनऊ में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल पर हमला:दो बार डंडे से वार किया, धमकी देकर आरोपी फरार; CCTV

Sep 27, 2026 - 12:35
0
लखनऊ में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल पर हमला:दो बार डंडे से वार किया, धमकी देकर आरोपी फरार; CCTV
लखनऊ में मारपीट की घटना के बाद सुरक्षा ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल पर युवक ने डंडे से हमला कर दिया। आरोपी ने पुलिसकर्मी से गाली-गलौज और अभद्रता करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिसकर्मी के साथी के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया। हेड कांस्टेबल अजय कुमार शुक्ला ने बताया वह चिनहट थानाक्षेत्र में पिकेट ड्यूटी पर तैनात हैं। 23 सितंबर को हरदासी खेड़ा में उदय प्रताप मिश्रा और सचिन तिवारी पक्ष के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें और एसआई संजीव कुमार को क्षेत्र में पिकेट व गश्त ड्यूटी पर लगाया गया था। साथी के जाते ही पहुंचा युवक शाम को एसआई संजीव कुमार कुछ देर के लिए पिकेट स्थल से दूर गए थे। उस समय अजय कुमार शुक्ला अकेले कुर्सी पर बैठकर ड्यूटी कर रहे थे। आरोप है कि तभी हरदासी खेड़ा निवासी राहुल तिवारी हाथ में डंडा लेकर वहां पहुंचा। उसने हेड कांस्टेबल से गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि राहुल ने डंडे से अजय पर दो बार वार करने का प्रयास किया। हालांकि, अजय पीछे हट गए और हमले से बच गए। इसके बाद राहुल ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। स्थिति को देखते हुए अजय कुमार मौके से हट गए और घटना की जानकारी एसआई संजीव कुमार को दी। उनके मौके पर पहुंचने से पहले ही राहुल वहां से फरार हो गया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश मिश्रा के मुताबिक, मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User