गोरखपुर में बिजली उपकेंद्र पानी में डूबे:हजारों घरों में ब्लैकआउट, कहीं ट्रिपिंग तो कहीं लो वोल्टेज से लोग परेशान
गोरखपुर में शाम को आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। कई प्रमुख बिजली उपकेंद्रों में पानी भरने के बाद सुरक्षा के लिए फीडर बंद करने पड़े। इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों में हजारों घरों की बिजली गुल हो गई। सूरजकुंड पावर हाउस के स्विचयार्ड में पानी भरने से पूरे इलाके की सप्लाई बंद करनी पड़ी। बक्शीपुर और रुस्तमपुर उपकेंद्र भी जलभराव की चपेट में आ गए। इसके चलते कहीं घंटों से ब्लैकआउट है, तो कहीं बिजली की ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। सूरजकुंड में स्विचयार्ड तक पहुंचा पानी सूरजकुंड पावर हाउस में स्विचयार्ड जलमग्न हो गया। यह हाई-वोल्टेज सिस्टम का अहम हिस्सा है। पानी भरने के बाद किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए सप्लाई बंद करनी पड़ी। इससे जुड़े इलाके में अचानक बिजली चली गई। बक्शीपुर में उपकरण पानी की चपेट में बक्शीपुर उपकेंद्र में पानी भरने से अंदर लगे कई उपकरण प्रभावित हुए। इसका असर पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति पर पड़ा। कई जगह बिजली पूरी तरह बंद है, जबकि कुछ हिस्सों में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे पंखे, कूलर और दूसरे जरूरी बिजली उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं।
रुस्तमपुर में दुकानों और कारोबार पर असर रुस्तमपुर उपकेंद्र में जलभराव के कारण बिजली घंटों से बंद है। बिजली नहीं होने से घरों के साथ दुकानों और छोटे कारोबार का काम भी प्रभावित हुआ। पानी की मोटर चलाने और मोबाइल चार्ज करने जैसे जरूरी काम भी अटक गए। बशारतपुर में ट्रिपिंग, बर्गदवा-शिवपुर में लो वोल्टेज बशारतपुर में बिजली की लगातार ट्रिपिंग हो रही है। कुछ देर के लिए सप्लाई आने के बाद फिर बिजली चली जा रही है। वहीं बर्गदवा और शिवपुर शाहबाजगंज में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इस तरह शहर के अलग-अलग इलाकों में ब्लैकआउट, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या सामने आ रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)