लखनऊ में एम आर एम की बैठक:मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के विस्तार और सामाजिक सद्भाव पर हुई चर्चा
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक एवं अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. इंद्रेश कुमार से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के लखनऊ नगर संयोजक अब्दुल हन्नान ने मुलाकात की। डॉ. इंद्रेश कुमार मंच के संरक्षक एवं मार्गदर्शक हैं। मुलाकात के दौरान संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और समाज के विभिन्न वर्गों तक संगठन की गतिविधियां पहुंचाने पर चर्चा हुई। इस दौरान मंच के राष्ट्रीय संयोजक ठाकुर राजा रईस की संगठनात्मक भूमिका का भी उल्लेख किया गया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, नए लोगों को जोड़ने और सामाजिक सद्भाव व राष्ट्रीय एकता से जुड़े कार्यों को गति देने पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही, संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी गतिविधियों को प्रभावी बनाने के विषय पर भी चर्चा की गई। अब्दुल हन्नान ने संगठन के विस्तार और सामाजिक स्तर पर उसकी सक्रियता बढ़ाने से जुड़े विचार रखे। मुलाकात में विभिन्न समुदायों के बीच संवाद मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)