जरीब चौकी में धंसी जीटी रोड, लगा रहा जाम:10 फीट गहरा गड्ढा देख मचा हड़कंप, ड्रिलिंग के कंपन से सड़क धंसने की आशंका
कानपुर में जीटी रोड पर जरीबचैकी के पास शुक्रवार शाम अचानक सड़क धंसने से अफरा-तफरी मच गई। यहां दो मीटर लंबी और लगभग 10 फीट गहरी सड़क धंस गई। साथ ही आसपास की सड़क भी खोखली हो गई है। सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूडी-एनएच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, हादसे की आशंका को देखते हुए गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग कराई गई। भीड़ भाड़ वाली सड़क पर गड्ढा होने से ट्रैफिक भी प्रभावित हो गया और आधा रास्ता बंद होने से जाम भी लगा रहा। रात 10 बजे तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका था। सीसामऊ थाने के पीछे धंसी सड़क जीटी रोड पर सीसामऊ थाने के पीछे सड़क पर 2 मीटर लंबा और करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। गड्ढे के आसपास की सड़क भी चटक गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, गड्ढे के नीचे से पेयजल और सीवर की कई पाइपलाइन गुजर रही हैं। ऐसे में मरम्मत के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ड्रिलिंग के कंपन से सड़क धंसने की आशंका स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क से कुछ दूरी पर ड्रिलिंग कर पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा है। लोगों को आशंका है कि ड्रिलिंग के दौरान हुए कंपन के कारण सड़क धंसी है। हालांकि, सड़क धंसने की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पीडब्ल्यूडी ने बैरिकेड्स लगाई पीडब्ल्यूडी-एनएच के अवर अभियंता अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर बैरिकेडिंग करा दी गई है। दिन में यातायात अधिक रहने के कारण मरम्मत संभव नहीं थी। गड्ढे की गहराई काफी अधिक है। रात में जेसीबी से गड्ढे को चैड़ा कराकर उसमें पत्थर और मलबा भरने के बाद सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)