लखनऊ में एसए अपार्टमेंट की दीवार गिरी:पुलिस-SDRF मौके पर, जर्जर बिल्डिंग खाली कराई जा रही

Sep 28, 2026 - 14:07
0
लखनऊ में एसए अपार्टमेंट की दीवार गिरी:पुलिस-SDRF मौके पर, जर्जर बिल्डिंग खाली कराई जा रही
लखनऊ में सोमवार को वजीरगंज के एसए अपार्टमेंट की दीवार गिरने से अफरा-तफरी मच गई। अपार्टमेंट में 400 से 500 लोगों के मौजूद होने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बिल्डिंग के जर्जर होने और दोबारा हिस्सा गिरने की आशंका को देखते हुए एहतियातन अपार्टमेंट खाली कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। भारी संख्या में पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं। लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम जारी है। मौके पर राहत और बचाव की तैयारियां की जा रही हैं। 2 तस्वीरें देखिए… ……………… खबर अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User